हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास दो पक्षों में विवाद हो गया जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। लात-घूंसे चलने की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मारपीट यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई। हालांकि जब इस मामले में वृंदावन कोतवाल रवि त्यागी से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से इन्कार किया और कहा कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है, जबकि मंदिर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब इस वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
