हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव में विश्व प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज के हुरंगा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आई। समाज गायन के साथ दाऊजी बाबा के आदेशानुसार दोपहर करीब 12 बजे हुरंगा शुरू हुआ। हुरंगा का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के चलते चारों ओर भीड़ नजर आई। हुरियारिनें सज-धजकर परंपरागत लहंगा फरिया व आभूषण में पहुंची। हुरियारे भी सज-धजकर कृष्ण बलराम स्वरूप में आए। हुरंगा में में बैंड बाजे, नफीरी विभिन्न वाद्य यंत्रों की गायन सुनाई देती रही। होरी नायैं जि दाऊजी को हुरंगा है, होरी कौ मजा चखाय दूंगी हुरंगा में आ जाइयौ आदि लोकगीत व होली रसिया चारों ओर गूंजते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से माैके पर पुलिस फोर्स भी तैनात रही। करीब एक घंटे बाद हुरंगा का समापन हुआ।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
