• Tue. Feb 10th, 2026

रंग भरनी एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों से खचाखच भरा वृंदावन

ByVijay Singhal

Mar 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रंग भरनी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से संपूर्ण वृंदावन गुलजार हो गया है। परिक्रमा मार्ग से लेकर गालियां तक भक्तों की भीड़ से पटी हुई हैं। हर ओर “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु वृंदावन की परिक्रमा लगाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। परिक्रमा मार्ग पर भक्तगण पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। लोग प्रभु की भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। रंग भरनी एकादशी का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन बांके बिहारी जी को होली के रंगों से सराबोर किया जाता है। यही कारण है कि परिक्रमा पूरी करने के बाद भक्त बांके बिहारी मंदिर में जाकर प्रभु संग होली खेलने को आतुर हैं। मंदिर के बाहर भी भक्तों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। इस भव्य आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस और सुरक्षाकर्मी व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हुए हैं। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई है। वृंदावन की गलियों में भक्तों का उमड़ा सैलाब यह प्रमाणित कर रहा है कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति लोगों की श्रद्धा कितनी गहरी है। रंगों और भक्ति में सराबोर वृंदावन का यह नजारा हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.