• Tue. Feb 10th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से आये उपहार एक दूसरे को किए भेंट

ByVijay Singhal

Mar 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा के साथ एक नवीन सनातन नवाचार प्रारंभ किया गया है। इस नवाचार के अंतर्गत होली के पर्व के अवसर पर रंगभरी एकादशी से पहले श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान विश्वनाथ द्वारा श्री कृष्ण जन्मस्थान में विराजमान लड्डू गोपाल को उपहार सामग्री वाहन के माध्यम से प्रेषित की गई। इसी प्रकार श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा से भगवान लड्डू गोपाल द्वारा श्री काशी विश्वनाथ जी को भी समारोहपूर्वक भेंट प्रेषित की गई है। इस संबंध में श्री काशी विश्वनाथ महादेव की प्रेरणा से उत्पन्न हुए इस नवाचार के क्रियान्वयन हेतु मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण ने श्री कृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा और गोपेश्वर चतुर्वेदी से बातचीत की थी जिसे श्री कृष्ण जन्मस्थान के अधिकारियों ने भी सहर्ष स्वागत एवं समर्थन किया था। ।इसी क्रम में शुक्रवार को दोनों स्थानों पर सामिग्री श्रीकृष्ण जी और विधि विधान पूर्वक उपहार की समस्त सामग्री श्री विश्वेश्वर को अर्पित करने के उपरांत पूरे साज-सज्जा और धूमधाम से उत्सव मनाया गया।

मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र डिप्टी कलेक्टर शम्भू शरण विशेषकार्याधिकारी उमेश कुमार सिंह ने भगवान श्री लड्डू गोपाल हेतु उपहार सामग्री प्रेषित की गई। इसी प्रकार मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान से श्री विश्वेश्वर महादेव को अर्पित उपहार भी रवाना किए गए हैं। मथुरा और काशी दोनों ही मोक्ष दायिनी नगरी हैं और इन दोनों तीर्थस्थलों के बीच समन्वय और श्रद्धा का आदान-प्रदान एक अभिनव पहल है जिसे इस वर्ष के रंगभरी एकादशी और होली पर्व में सम्मिलित किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि पौराणिक मान्यता के अनुसार रंगभरी एकादशी की कथा भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी को सुनाई थी और तभी से यह पर्व मनाया जाता है। काशी विश्वनाथ धाम में भी रंगभरी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, जो न केवल स्थानीय महत्व रखता है बल्कि इसका वैश्विक महत्व भी है।
इस उपहार आदान-प्रदान के साथ, दोनों धामों के भक्तों को विशेष रूप से भगवान लड्डू गोपाल के रूप में बाल स्वरूप के भगवान और बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद प्राप्त होगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम में मथुरा से प्राप्त भेंट सामग्री को शनिवार को प्रातः 6.30 बजे समारोहपूर्वक ग्रहण कर भगवान विश्वनाथ से अवलोकित कराया गया वहीं मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान में काशी से प्राप्त उपहार सामग्री को प्रातः 9 बजे समारोह पूर्वक स्वीकार कर भगवान लड्डू गोपाल को भेंट किया गया । उपहार में प्राप्त खाद्य प्रसाद सामग्री का वितरण दोनों धाम में श्रद्धालुओं को किया जाएगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा से प्राप्त रंग अबीर गुलाल का प्रयोग रंगभरी एकादशी तथा होली के पर्व पर भगवान विश्वनाथ को अर्पित करने में किया जाएगा। इसी प्रकार श्री काशी विश्वनाथ धाम से श्री कृष्ण जन्मस्थान को प्रेषित सामग्री का प्रयोग रंगभरी एकादशी एवं होली पर्व पर भगवान लड्डू गोपाल की होली में किया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.