• Sat. Nov 14th, 2026

मथुरा की सिटी अंतापाड़ा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Byvijay.singhal1233

Mar 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अंतापाड़ा में  फंदे से युवक लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि अंता पाड़ा निवासी तरुण शर्मा (38) चौक बाजार स्थित एक सीए के यहां कार्य करते थे। रात को उन्होंने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। तरुण के चचेरे भाई यतीश शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से तरुण मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बृहस्पतिवार को वह किसी कार्य से गोवर्धन गए थे। शुक्रवार को उनकी नौ साल की भतीजी ने फोन करके उन्हें बताया कि पापा फंदे से लटके हुए हैं। यह सुनते ही उनके पैरों जमीन खिसक गई। शाम को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.