• Sat. Nov 14th, 2026

रेलवे के इंजीनियर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

Byvijay.singhal1233

Mar 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में रेलवे स्टेशन पर तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीडब्ल्यूआई) की होडल रेलवे यार्ड के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर रेलवे काॅलोनी में सन्नाटा पसर गया।  बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रभात सिन्हा कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात थे। वे परिवार सहित रेलवे काॅलोनी में रहते हैं।बृहस्पतिवार को वे टीम के साथ हरियाणा के होडल रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन को दुरूस्त कराने में जुटे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मशीन और मजदूर काम में जुटे थे। तभी अचानक वे थर्ड लाइन के समीप पहुंच गए। यार्ड में मशीनों का शोर होने की वजह से उन्हें अप रूट पर आ रही मालगाड़ी की आवाज सुनाई नहीं दी और वे मालगाडी की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पलवल जीआरपी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभात सिन्हा की तैनाती कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर तीन वर्ष पूर्व हुई थी। वे यहां पत्नी सहित रेलवे कालोनी में रह रहे थे। इससे पूर्व वह आगरा में तैनात थे। सूचना मिलने के बाद उनके पैतृक गांव से भी लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने भी वहां पहुंचकर परिवार का ढांढस बंधाया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.