• Thu. Feb 12th, 2026

व्रन्दावन में कार का शीशा तोड़कर लाखों के गहने चोरी

ByVijay Singhal

Mar 7, 2025
Spread the love
मथुरा। वृंदावन में अन्नपूर्णा पार्किंग में वाहन चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पार्किंग में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर दो पर्स उड़ा दिए। पर्स में लाखों रूपये के गहने थे। पुलिस ने इस मामले में पार्किंग संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गाजियाबाद निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह स्विफ्ट डिजायर कार से वृंदावन आए थे। दो मार्च की शाम 5 बजे उन्होंने अपनी कार अन्नपूर्णा पार्किंग में खड़ी की थी और परिवार के साथ प्रेम मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने चले गए थे। जब रात 7:30 बजे लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा था और अंदर से दो पर्स चोरी हो चुके थे। पर्स में गले का हार, दो मंगलसूत्र, छह सोने की अंगूठियां और चांदी की कमर करधनी थी। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि इस मामले में पार्किंग संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पार्किंग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.