मथुरा। होली के दौरान घर जाने-आने वाले लोगों को रोडवेज ग्रामीण रूटों पर भी बस सेवा मुहैया कराएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि होली पर 40 बसें अतिरिक्त चलाने की तैयारी चल रही है। ब्रज की होली खेलने के लिए कई प्रदेशों से लोग पहुंचते हैं, इसलिए यह कदम उठाया है। कार्यवाहक एआरएम संतोष अग्रवाल ने कहा कि होली पर ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाने के लिए पहले सभी जगह से सूची मांगी गई थी। जिसके बाद अब डिपो ने नौहझील, बाजना, मानागढ़ी, गोवर्धन, पचेरा, छाता, कोसीकलां, टैंटीगांव, डेरा, लोहई क्षेत्रों में बसों का संचालन किया जाएगा। यहां पर होली में बाहर जिलों से अधिक लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि अभी बरसाना के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया है, यहां 10 मार्च तक नियमित बसें दौड़ेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 13 मार्च से बसों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। उधर, डिपो के अधिकारियों ने बताया कि इन बसों में चालक-परिचालकों की ड्यूटी के लिए सूची तैयार की जा रही है। इससे बस संचालन में दिक्कत नहीं हो।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
