• Sun. Nov 15th, 2026

पुलिस ने नेत्रहीनों को स्कूल से निकालकर पीटा, दान में मिली जमीन को लेकर विवाद

Byvijay.singhal1233

Mar 6, 2025
Spread the love
मथुरा के गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में जतीपुरा स्थित एक नेत्रहीन विद्यालय में खाकी ने तांडव किया। पुलिसकर्मियों ने पूजा पाठ करने वाले नेत्रहीनों को स्कूल से बाहर निकालकर सड़क पर पीटा। बुधवार को इसकी शिकायत करने के लिए पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। जतीपुरा रोड स्थित रामेश्वर वाली बगीची निवासी नेत्रहीन संजू बाबा ने बताया कि 40 साल पहले गोवर्धन के रहने वाले बाला सेठ ने कुछ जमीन उन्हें दान में दी थी। यहां गिरिराज मंदिर बना है। साथ ही यहीं पर भगवान दास अंध विद्यालय बना है। विद्यालय में नेत्रहीन बच्चों को संगीत आदि की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि यह जमीन कई बार बिक चुकी है। पिछले काफी दिनों से यहां प्लॉट काटे जा रहे हैं। उन्हें कभी कोई समस्या नहीं हुई, लेकिन चार माह पहले जमीन दान देने वाले बाला सेठ की मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्हें जमीन खाली करने के लिए परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि बुधवार को थाने से दरोगा, सिपाही और कुछ अज्ञात लोग आए। उन्होंने गाली-गलौज की। यहां तक की नेत्रहीनों को स्कूल से बाहर निकाल दिया और लाठी से पिटाई लगाई। पुलिस के पिटाई से मूलचंद को गंभीर चोट आई।  प्रशिक्षु आईपीएस गोल्डी गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने कोई मारपीट नहीं की। नेत्रहीन जिस जमीन पर रह रहे हैं, उस जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मौके पर शांति व्यवस्था देखने के लिए दरोगा और सिपाही गए थे। नेत्रहीन अभी भी अपने स्थान पर काबिज हैं। जो वीडियो दिखाया जा रहा है, उसमें भी पुलिसकर्मी मारपीट करते नहीं दिख रहे हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.