मथुरा। आझई रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक के पास मिले झोले में मिले आधार कार्ड से शव की पहचान हो गई। परिजन उसे दो दिन से तलाश करने में जुटे थे। जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि आझई और जैंत के निकट रेलवे ट्रैक पर मिली महिला के शव की पहचान भगवान देवी (50) पत्नी राजपाल निवासी ग्राम बाहदीन थाना मांट के रूप में हुई। दामाद देवीराम ने बताया कि उसकी सास प्रेम मंदिर के पास श्रद्धालुओं के माथे पर चंदन लगाने का काम करतीं थीं। 2 मार्च को वह घर से निकलीं और नहीं लौटीं। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
