मथुरा। गोवर्धन के गांव अडींग में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक बीके सिंह पहुंचे और पीड़ित परिजन से मुलाकात की। इसके साथ ही न्याय का आश्वासन दिया। परिवार वालों ने युवक की पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस आरोपों को निराधार बता रही है। दरअसल, गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव अडींग में एक जनवरी को डीजे पार्टी के झगड़े में घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान जयपुर स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। शिकायत करने पर परिजन ने पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाया था।
फिलहाल पुलिस ने जांच में आरोपों को निराधार बताया है, जबकि परिवार वालों ने गांव के रहेन के युवकों पर मारपीट कर हत्या का आरोप गलाया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक ने सीओ और एसडीएम को न्याय दिलाने के साथ मदद करने के निर्देश दिए हैं। परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों का समय से निस्तारण और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। बैठके दौरान एसडीएम गोवर्धन, सीओ समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
