मथुरा। थाना जेत के अंतर्गत गांव बाटी में एक अनुसूचित परिवार की बेटी की बरात राजस्थान से आई थी। सोमवार शाम बरात चढ़ाने पर गांव के कुछ दबंगों ने विरोध किया। टेंपो में सवार बरातियों के साथ मारपीट की और टेंपो को तोड़ दिया। गांव में बरात के साथ हुई मारपीट की घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अनुसूचित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। कन्या पक्ष के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार फोर्स के गांव पहुंच गए। अनुसूचित समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर हमलावरों को गिरफ्तार न किए जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। हमलावरों पर लूट-पाट करने का आरोप लगाया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने मामला शांत करा दिया। इंस्पेक्टर अश्वनी ने बताया कि झगड़े का कारण दूल्हे की बग्गी के पीछे चल रहा टेंपो था। उसमें सवार लोग शराब पीकर गालियां दे रहे थे। इस पर गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें मना किया तो उन लोगों ने उसके सिर पर बोतल मार कर सिर फोड़ दिया। यहां से झगड़े की शुरुआत हुई। बाद में दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया। फेरे कराने के बाद बरात सुबह दुल्हन लेकर चली गई। गांव में किसी तरह का विवाद नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
