• Sat. Feb 14th, 2026

बरसाना में हटवाए अतिक्रमण

ByVijay Singhal

Mar 5, 2025
Spread the love
मथुरा। बरसाना में मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर क्लीन बरसाना-ग्रीन बरसाना के लिए पुलिस-प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त सड़कों के लिए अभियान चलाया। सड़क किनारे लकड़ी के खोखों, व अस्थाई कब्जों को हटवाया गया। स्थाई अतिक्रमणों को नहीं हटाया गया। इससे खोखा दुकानदारों में नगर पंचायत की एक पक्षीय कार्रवाई से आक्रोश है। नगर पंचायत प्रशासन ने गोवर्धन रोड, प्रियाकुंड मार्ग से अतिक्रमणों को हटवाया। खोखा दुकानदार शिवजी, बाबू, नरेश, वेदराम, ओमप्रकाश, बबली, बदन सिंह, अमरचंद, वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि छाता-कोसी व गोवर्धन रोड पर पक्के कब्जे कर टीनशेड, चबूतरे, गिट्टी, बजरी, पत्थर आदि बनाकर दस से बीस फीट तक सड़क पर कब्जा कर रखा है, उनको नहीं हटाया गया है।
कल्पना बाजपेई, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत, बरसाना ने कहा, मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इससे होली पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशान न हो।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.