• Sun. Feb 15th, 2026

जीव विज्ञान के डायग्राम में उलझे विद्यार्थी, गणित को बताया आसान

ByVijay Singhal

Mar 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड की ओर से चल रहीं परीक्षाओं के अंतर्गत सोमवार को दो पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत और इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थियों की संगीत वादन और चित्रकला की परीक्षा हुई। पेपर छूटने के बाद केंद्र से बाहर निकलने पर परीक्षार्थियों ने बताया कि जीव विज्ञान की परीक्षा में विस्तृत उत्तरीय प्रश्न कठिन थे, जिसके उत्तर देने में पसीने छूट गए। बहुविकल्पीय और अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में जवाब देने में तो परीक्षार्थियों को समय नहीं लगा। वहीं, डायग्राम बनाने के ज्यादा प्रश्न आए थे। गणित के पेपर को विद्यार्थियों ने आसान बताया।इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा में 11721 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। 10545 ने परीक्षा दी और 1173 अनुपस्थित रहे। जीव विज्ञान की परीक्षा में 17618 छात्र-छात्रा में से 15950 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए और 1668 ने परीक्षा से किनारा किया। दसवीं की संस्कृत की परीक्षा में 1696 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1600 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 96 ने परीक्षा छोड़ दी।हाईस्कूल की संगीत वादन की परीक्षा में 30 परीक्षार्थियों में से 29 उपस्थित रहे। बारहवीं की चित्रकला की परीक्षा में पंजीकृत 2386 विद्यार्थियों में 2278 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण हुई है। मुख्य विषय की परीक्षा होने के चलते सभी परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात था। परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए छह सचल दल केद्रों का भ्रमण करते रहे। वहीं, जीआईसी में स्थापित कंट्रोल से भी केंद्रों की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी होती रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.