मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में चोरी करने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से छह मोबाइल फोन, नकदी और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा एवं महिला उप निरीक्षक स्मिति पंवार पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गौतम पाड़ा क्षेत्र में तीन संदिग्ध महिलाएं घूम रही हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ा और उनकी तलाशी ली। उनके पास तीन कीपैड मोबाइल फोन, तीन टच स्क्रीन मोबाइल फोन, दो पर्स और 11,690 रुपये बरामद किए। साथ ही कई आधार कार्ड भी मिले। पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम गांव घनौरा, थाना मंडी धनौरा, जिला अमरोहा निवासी गंगा और पूजा तथा गांव हाकमपुर, थाना रजबपुर, जिला अमरोहा निवासी ओमवती बताए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
