मथुरा। नौहझील, बाजना में बारिश व ओलावृष्टि से गेंहू, सरसों, टमाटर आदि की फसलों में नुकसान हुआ है। इसका जायजा लेने के लिए एसडीएम अभिनव जे जैन राजस्व विभाग व कृषि विभाग के अफसरों के साथ नौहझील व बाजना के गांवों में पहुंचे। निरीक्षण के साथ ही उन्होंने लेखपालों को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।एसडीएम तिलकागढ़ी, खाजपुर, नानकपुर
फरीदमपुर बांगर, ,मडूआका,सिंगौनी, कोलाना, भगत, करैलिया आदि गांवों में पहुंचे और फसलों का सर्वे कर किसानों को उनके नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा मानक के अनुरूप दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों से अपने खातों की केवाईसी कराने की भी अपील की। किसान नेता तेज बहादुर सोनी ने अधिकारियों से आपदा से प्रभावित किसानों को सही समय पर उचित मुआवजा देने की मांग की। तेज बहादुर ने कहा कि पूर्व में वे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। सर्वे करने के बाद किसी किसान कोई मुआवजा नहीं मिला था।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
