हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज कला चौपाल द्वारा जवाहरबाग में एक ऐसा खुला मंच प्रदान किया जा रहा है जहाँ प्रत्येक व्यक्ति चाहे किसी भी क्षेत्र का है, वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकता है । इस मंच का सांसद अभिनेत्री हेमा मालिनी और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कलाकारों का प्रदर्शन देखा। यहाँ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे कलाकारों से उन्होंने बातचीत भी की। इस मौके पर ब्रज कला चौपाल के उद्देश्य की जानकारी देते हुए ब्रज कला चौपाल संस्था की संस्थापिका नम्रता सिंह ने बताया कि मथुरा जनपद में ब्रज कला चौपाल नाम से संगठन बनाया है जिसमे सभी प्रकार के कला को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रयास शुरू किया गया है| उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से बहुत सारे बच्चे बड़े बूढ़े जिनका सपना था कला क्षेत्र में कुछ करने का है उनको एक मंच मिल रहा है जहाँ वो स्वतंत्र रूप से अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैँ । उन्होंने बताया कि फिलहाल मथुरा वृन्दावन शहर में प्रत्येक रविवार शाम 5 बजे से जवाहर बाग़ (ब्रज तीर्थ ऑफिस के पास) में यह कार्यक्रम होता है । इस रोमांचक मंच पर बच्चे युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकते है। नम्रता सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इस मौके सांसद हेमा मालिनी और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने संस्था के प्रयास की सराहना की। इस दौरान भाजपा नेता जनार्दन शर्मा अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन शिखर परिहार ने किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
