• Sun. May 17th, 2026

वार्ड नंबर 01 में नवनिर्माण कार्यों का चेयरमैन और सभासद ने किया शुभारंभ

ByVijay Singhal

Feb 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपॉर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। नगर पंचायत राया के वार्ड संख्या 01 मैं सभासद नीलम पाठक के अथक प्रयास से नया नगला मैं जलभराव की समस्या से लोगो को राहत मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार ने महाशिवरात्री के अवसर पर नगर पंचायत राया के अंतर्गत तमाम वार्डो मैं नवनिर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। नगर पंचायत अंतर्गत हाथरस रोड नया नगला मैं लाखों रुपये की लागत से हाथरस रोड से निहाल सिंह के आवास तक और कारखाने से आगे देवीराम के आवास तक भूमिगत जलनिकासी और इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण शामिल है। इस शिलान्यास कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल व वार्ड संख्या एक के सभासद प्रतिनिधि नीतेश पाठक ने नारियल फोड़ नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पूरा बोर्ड नगर के विकास को लेकर लगा हुआ हैं और जल्द ही अन्य नवनिर्माण कार्य प्रारंभ होंगे। इस दौरान सभासद डालचंद कुशवाह, गिरीश गोयल, श्यामवीर चौधरी, छोटू अग्रवाल, रंजीत शर्मा, आस मोहम्मद, सरवन अहमद, अमित वर्मा, गुलाब सिंह, लायक सिंह पवन सारस्वत , प्रमोद अग्रवाल उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.