• Sun. May 17th, 2026

ब्रजवासियों में छिपा कलाकार खोजेंगे फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी

ByVijay Singhal

Feb 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शोले फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी अब ब्रजवासियों में छिपी अभिनय की प्रतिभा तलाशेंगे। सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी के आमंत्रण पर वे बुधवार को मथुरा पहुंचे। बृहस्पतिवार से वे गीता शोध संस्थान वृंदावन में अपनी आने वाली फिल्म के लिए ऑडिशन करेंगे। यह दो से तीन दिन चलेगा। साथ ही फिल्म की शूटिंग के लिए भी ब्रज में स्थान की तलाश करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर प्रतिभाएं मिलती हैं तो वे उन्हें अपनी फिल्म में जरूर शामिल करेंगे। वृंदावन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रमेश सिप्पी ने कहा कि सांसद हेमामालिनी को तीसरी बार ब्रज के लोगों ने अपना सांसद चुना है। वे उन्हें बधाई देने के लिए आए हैं। साथ ही अपनी आनी वाली फिल्म में ब्रज के स्थलों के साथ ही ब्रज की प्रतिभाओं को शामिल करने का भी प्रयास करेंगे। इसके लिए वे ऑडिशन के माध्यम से ब्रज के कलाकारों का चयन करेंगे। फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी ने बताया कि वे अपनी आने वाली फिल्म के लेखक के साथ ही अन्य टीम को भी साथ लाए हैं। वे ब्रज में फिल्म की शूटिंग के लिए स्थल की तलाश करेंगे। अगर कोई स्थल बहुत पसंद आता है तो इस फिल्म की शूटिंग भी मथुरा में जरूर होगी। सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी ने बताया कि उन्होंने ब्रजवासियों में अभिनय की प्रतिभा देखी है। इसीलिए उन्होंने रमेश सिप्पी को मथुरा आने का आमंत्रण दिया था। मुंबई में ब्रज के कई कलाकारों ने फिल्मों में अभिनय के लिए उनसे संपर्क किया। उन सभी कलाकारों को भी रमेश सिप्पी द्वारा आयोजित ऑडिशन में प्रतिभाग करने के लिए बुलाया गया है। ब्रज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना मेरा उद्देश्य है। वृंदावन। निर्देशक रमेश सिप्पी ने फिल्म के लिए ब्रज के कलाकारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले दिन गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में ऑडिशन पंजीयन के लिए 70 से अधिक कलाकार पहुंचे। इन सभी कलाकारों का 27 फरवरी को ऑडिशन होगा। इस मौके पर कान्हा अकादमी के अध्यक्ष डॉ. अनूप शर्मा व गीता शोध संस्थान के समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.