• Sun. May 17th, 2026

सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन ने किया कांड, माथा पकड़ता रह गया दूल्हा

ByVijay Singhal

Feb 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव परसोती गढ़ी में शादी के बाद दुल्हन ने भोजन में बेहोशी की दवा मिलाकर ससुरालीजन को खिला दी। इसके बाद लाखों रुपये के जेवर और रुपये लेकर फरार हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। गांव परसोती गढ़ी निवासी कन्हैयालाल ने अपना घर बसाने के लिए एक बिचौलिए के माध्यम से महोबा निवासी कल्पना के साथ 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद कन्हैयालाल दुल्हन को घर ले आया। घर में खुशी का माहौल था और महिलाएं मंगल गीत गाते हुए दुल्हन के सत्कार में लगीं थीं। गत रात दुल्हन ने भोजन में बेहोशी की दवा मिलाकर परिजन को खिला दी। इससे परिवार के लोग बेहोश हो गए। सुबह जब लोगों को होश आया तो नजारा देख हक्के-बक्के रह गए। दुल्हन घर से जेवरात व रुपये लेकर गायब थी। तलाश किया मगर दुल्हन का कोई पता नहीं चल सका। बताते हैं दुल्हन अपने भाई को साथ लेकर आई थी। सुरीर कोतवाली में दी गई शिकायत में आधार कार्ड पर पता महोबा जिला लिखा हुआ है। परिजन ने बिचोलिया से संपर्क किया तो उसका नंबर भी नहीं मिल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.