• Sun. May 17th, 2026

राधाकुंड में 842 बेड की क्षमता के अपना घर आश्रम का निर्माण शुरू

ByVijay Singhal

Feb 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की सामाजिक संस्था के सहयोग से कस्बे के नारद कुंड पर 842 बेड की क्षमता का अपना घर आश्रम बनाया जा रहा है। श्री गिरधारी अपना घर आश्रम के निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को ब्रजनिष्ठ कन्हैया बाबा ने किया। आश्रम के लिए संत युगल किशोर दास महाराज ने अपनी दो हेक्टयर भूमि दी है। अपनों द्वारा दिए दर्द के बाद बेसहाराें के लिए बन रहे अपना घर आश्रम के निर्माण में अमेरिका की सामाजिक संस्था तोदी फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जा रहा है। संस्था के नंदकिशोर, शशि प्रभा तोदी मौजूद रहे। अपना घर का संचालन संस्था मां माधुरी ब्रज वारिश सेवा सदन भरतपुर द्वारा किया जाएगा। भूमि पूजन से पहले श्रीगिरी गोवर्धन सेवा समिति द्वारा पंडितों के मंत्रोच्चार के मध्य पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वंशीवट आश्रम अध्यक्ष श्रीबिहारी चकाचक, सचिव केशव मुखिया, नृत्य गोपाल दुबे, सुदीप भट्ट, भोला गोकुलिया, वीरपाल सिंह, संजू लाला, विष्णु रावत, लोकेश पचौरी, शैलेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.