• Sat. Nov 21st, 2026

व्रन्दावन में बांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के विरोध में अनशन शुरू

Byvijay.singhal1233

Feb 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के खिलाफ एक बार फिर आवाज उठना शुरू हो गई है। नारायणी सेना ने बिहार घाट पर अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन शुरू किया है। सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कॉरिडोर निर्माण के लिए जिन प्राचीन कुंज गलियों और ब्रजवासियों के घरों को तोड़ना चाहती है, यह पूरी तरह से अनुचित है। उनका कहना है कि हर ब्रजवासी के घर में प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जिनकी सेवा वे पीढ़ी दर पीढ़ी करते आ रहे हैं। डॉ. सिंह ने यह भी याद दिलाया कि मुगल काल में इन्हीं कुंज गलियों ने औरंगजेब की सेना को मंदिर तक पहुंचने से रोका था और इस वजह से मंदिर को टूटने से बचाया गया था। उन्होंने मांग की कि कॉरिडोर निर्माण के नाम पर वृंदावन की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को नुकसान न पहुंचाया जाए।
डॉ. सिंह ने यमुना नदी की सफाई पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आगरा तक यमुना में गिरने वाले नालों को रोकने के लिए समानांतर नालों का निर्माण किया जाना चाहिए, ताकि मां यमुना की पवित्रता बनी रहे। नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य रामानुज, उपाध्यक्ष आचार्य सोहनलाल मिश्र, जिलाप्रमुख पं. सुमित मिश्र, नीरज गोस्वामी, राजेश शर्मा, प्रमोद सारस्वत, मदन मोहन गोस्वामी, मुदित गोस्वामी आदि लोग मौजूद थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.