हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर अप-डाउन की सात ट्रेनें शनिवार को निरस्त रहीं। ऐसे में इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह स्थिति खासतौर पर उन यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गई थी जो इन ट्रेनों पर निर्भर थे। निरस्तीकरण के कारण उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ी। उधर, जंक्शन आने वाली एक दर्जन ट्रेनें घंटों देरी से चल रही थीं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। जंक्शन पर शनिवार को आने वाली गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन (09451), झेलम (11077) व झेलम एक्सप्रेस (11078), चंबल एक्सप्रेस (12177), कोटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस (19803), हमसफर एक्सप्रेस (12751), ताज एक्सप्रेस (12280) को रेलवे ने निरस्त कर दिया। रेलवे ने महाकुंभ के मौके पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के कोच महाकुंभ विशेष ट्रेनों में लगा दिए हैं। जंक्शन आने वाली पंजाब मेल, इंदौर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ आदि ट्रेनें देरी से चल रही थीं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित की गई हैं। वहीं पंजाब की तरफ आने वाली ट्रेनें 6 मार्च तक निरस्त हैं वहां पर एनआई कार्य चल रहा है। इसके साथ ही ताज दिल्ली की तरफ से निरस्त हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
