• Sat. Nov 21st, 2026

कोसीकलां पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लूटे जेवर व बाइक बरामद

Byvijay.singhal1233

Feb 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में चार दिन पूर्व अधिवक्ता के घर में महिला को बंधक बनाकर लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गए सोने के जेवर, बाइक, तमंचा, चाकू बरामद किया है। गोपाल नगर निवासी ओमप्रकाश शर्मा एडवोकेट के मकान पर उनकी पत्नी ममता और परिजन घर पर थे। मंगलवार की देर शाम दो नकाबपोश बाइक सवार घर पहुंचे और उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया। ममता के दरवाजा खोलते ही एक नकाबपोश लुटेरा उन्हें मिठाई का डिब्बा देने के बहाने घर में घुस गया। बदमाश चाकू दिखाकर हाथ में पहनी सोने की चार चूड़ियां और अंगूठी उतरवाकर ले गए और परिजनों को कमरे में बंद कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को गोपाल बाग नहर की पटरी के समीप से शाहपुर रोड निवासी अशोक तथा मोहल्ला रामनगर कोसीकलां हाल निवासी पलवल नरेश उर्फ नवई को लूट के जेवर समेत पकड़कर चालान कर दिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.