हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की धार्मिक नगरी में हरे-भरे वृक्षों की अवैध कटाई के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में सुनरख मार्ग स्थित हरे कृष्णा आर्चिड के पास कुछ लोगों द्वारा दर्जनों हरे पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वहां से कई कटे हुए पेड़ों की टहनियों के साथ एक कटर मशीन भी बरामद की गई। अधिकारियों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों के अनुसार, बिना अनुमति के किसी भी हरे पेड़ की कटाई गैरकानूनी है। वन रक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में संबंधित भू-स्वामियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वह पेड़ काटने और कटवाने वालों को चिन्हित कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पर्यावरण संरक्षण के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह पहली बार नहीं है जब वृंदावन में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया हो। इससे पहले डालमिया फार्म हाउस समेत अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
