हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में ग्राम पंचायत पोखर हृदय में एसडीएम ने राशन डीलर की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान डीलर उपभोक्ताओं से अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दे रहा था। इस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से राशन डीलर को निलंबित कर दिया। एसडीएम मांट अभिनव जे जैन व पूर्ति निरीक्षक पवन कुमार शुक्रवार को विकास खंड मांट की ग्राम पंचायत पोखर हृदय पहुंचे। यहां राशन डीलर रमेश चंद्र की दुकान पर पहुंचे तो वह उपभोक्ताओं से राशन के लिए अंगूठा लगवा रहे थे। इस दौरान वे राशन नहीं दे रहे थे। इस पर एसडीएम ने राशन डीलर रमेशचंद्र को निलंबित कर दिया। मामले की जांच के आदेश दिए। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। डीलर की अनियमितता की शिकायतें पहले से मिल रहीं थीं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
