हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एस के एस ग्लोबल स्कूल वसु सरुपा राया में द्रोणाचार्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बतौर मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने पुरस्कृत किया।
गुरुवार को चेयर मेन मनोज चौधरी ने बताया कि स्कूल में द्रोणाचार्य परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के करीब 250 छात्रों ने भाग लिया था परीक्षा में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए सभी कक्षाओं के वर्गों से 65 छात्र छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिन्हें प्रोत्साहन हेतु पुरस्कृत किया गया है।मुख्य अतिथि अवधेश कुमार ने कहा कि शिक्षा के समग्र अध्ययन छात्रों के लिए अति आवश्यक है समय-समय पर होने वाली परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत करने से मनोबल बढ़ता है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि उपज के महासचिव ठाकुर विष्णु पहलवान, जिला अध्यक्ष अतुल कुमार जिंदलप्रधानाचार्य दिनेश सिंह, विक्रम सिंह प्रधान एवं शिक्षक गण आदि रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
