• Fri. Nov 27th, 2026

छटीकरा स्थित श्री गरुड़ गोविंद भगवान पर चढ़ा वसंती रंग

Byvijay.singhal1233

Feb 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा स्थित श्री गरुड़ गोविंद मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। पीत वस्त्रों में सजे आराध्य को देखकर भक्त निहाल हो उठे। चौक सर्राफा व्यवसायी समिति के तीसरे कार्यकाल पर मंगलवार को गरुड़ गोविंद महाराज मंदिर में अभिषेक किया गया। अधिकतर श्रद्धालु भी पीत वस्त्र धारण करके पहुंचे। समिति के सभी सदस्यों ने ठाकुर जी का बाल भोग और वसंती पोशाक धारण कराई। परिसर मंदिर में फूल बंगला में विराजे अवध रसिया… फूलों में सज रहे हैं वृंदावन बिहारी… जैसे फूल बंगला को समर्पित गीतों ने पूरे माहौल में भक्ति रस का संचार कर दिया। मुख्य संयोजक चंद्रमोहन सर्राफ, आयुष मित्तल, मुकेश सर्राफ, हेमंत, राजेंद्र (भगत जी), किशोर चौधरी, गौरव बंसल, पीयूष, अरविंद सर्राफ आदि थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.