मथुरा। कोसीकलां में चार किशोरों द्वारा मिलकर अपने ही एक साथी के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की हालत बिगड़ी तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। नगर क्षेत्र की एक काॅलोनी में शुक्रवार को पांच किशोर खेलने के लिए अनाज मंडी गए थे। आरोप है कि यहां चार किशोरों ने मिलकर अपने ही एक साथी के साथ कुकर्म कर दिया। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित और आरोपी सभी की उम्र करीब नौ साल से 12 साल के बीच है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित की हालत बिगड़ी। पीड़ित ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसका उपचार कराया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। बोले, अगर पीड़ित की ओर से तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
