• Fri. Nov 27th, 2026

बसंत पंचमी से ब्रज के मंदिरो में हुआ होली उत्सव प्रारंभ, द्वारकाधीश में उड़ा अबीर गुलाल

Byvijay.singhal1233

Feb 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बसंत पंचमी पर्व ब्रज क्षेत्र के मंदिरो में होली उत्सव प्रारम्भ हो गया है। पुष्टिमार्ग के संप्रदाय श्री द्वारिकाधीश मंदिर में आज प्रातः काल बसंत पंचमी के दिन से ठाकुर द्वारकाधीश जी महाराज को अबीर गुलाल धराया गया और मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार द्वारा उसकी प्रसादी से भक्त लाभान्वित किया गया। पुष्टिमार्ग संप्रदाय में ऋतु परिवर्तन के हिसाब से सभी कार्यक्रम होते हैं और मान्यता यह है कि पूरे ब्रज में के सब जग होरी या बृज होरा से तात्पर्य है। 40 दिन तक होली का कार्यक्रम पूरे ब्रजमंडल में चलता है और मान्यता यह भी है कि आया हो बसंत सभी मन फुले खेतन फूली सरसों अर्थात कहने का तात्पर्य है कि पूरे ब्रजमंडल में एक उत्साह का माहौल बसंत पंचमी से प्रारंभ होता है और मान्यता यह भी है कि आयौ बसंत गोदरे कसंत अर्थात जो गर्म वस्त्र होते हैं वह आज के दिन से रखना प्रारंभ हो जाता है और पुष्टिमार्ग संप्रदाय में भी आज से ठाकुर जी को गरम वस्तुओं का भोग भी बंद कर दिया जाता है।
मंदिर द्वारकाधीश में यह क्रम प्रातः काल 10 बजे से चलेगा और 12 तारीख को पूर्णिमा के दिन होली का डांडा गड़ेगा और पड़वा के दिन से बज के सुप्रसिद्ध रसियाओं का गायन प्रातः काल 10 बजे से 11 बजे तक नित्य प्रति चलेगा
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.