हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील में डीएम एसएसपी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें राजस्व, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, सड़क, खरंजा, नाली एवं सफाई संबधी 35 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें से 3 शिकायते मौके पर निस्तारित कराई गईं। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी शैलेश पांडेय ने अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए एडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर निस्तारण के आदेश दिए। डीएम ने बीएसए सुनील दत्त, डीपीआरओ किरण चौधरी एवं बीडीओ से कहा कि ग्राम प्रधान के माध्यम से गांव के सरकारी भवन, स्कूल, अस्पताल, शौचालय आदि की सफाई, रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्या का निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। शिकायतों का निस्तारण न होने पर लोगों ने विरोध जताया। डीएम-एसएसपी ने समस्याओं का हल कराने का भरोसा दिया। समस्याओं में दोषी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिवक्ताओं ने डीएम से नई तहसील में रजिस्ट्री ऑफिस बनवाने एवं तहसील के सामने रिंगरोड़ पर बस स्टॉप बनवाने की मांग की। डीएम ने उन्हें रजिस्ट्री ऑफिस बनवाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि एक महीने तक हड़ताल नहीं होनी चाहिए। इसमें गोवर्धन, राधाकुंड, भवनपुरा, आन्यौर, अडीग आदि गांव के फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। इस दौरान एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, तहसीलदार मनीष कुमार, सीओ आलोक सिंह, नायब तहसीलदार मीनू राजपूत, सीएचसी प्रभारी डा. नेहा चौधरी, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, लेखपाल, विद्युत, शिक्षा आदि विभाग के अधिकारी रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
