मथुरा। रोडवेज डिपो की बीएस-6 मॉडल बसें महाकुंभ में जाने के कारण मथुरा से दिल्ली बस सेवा बंद हो गई है। ऐसे में प्रतिदिन दिल्ली जाने वाले एक हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी के साथ सफर करना पड़ रहा है। क्योंकि डिपो से बीएस-4 मॉडल की बसें संचालित की जा रही हैं। जो परी चौक पर यात्रियों को उतारकर लौट रही हैं।
डिपो के अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ में 82 बसें भेजी गई हैं, जो बीएस-6 मॉडल की हैं। ऐसे में अब डिपो के बेड़े में बीएस-4 और बीएस-3 मॉडल की बसें रह गई हैं। जिनका अलग-अलग मार्ग पर संचालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए पहले बीएस-6 मॉडल की 10 बसें संचालित होती थीं, लेकिन इस समय यह बसें नहीं होने के कारण इनका दिल्ली के लिए संचालन नहीं हो पा रहा है। इस समय जो बसें जा रही हैं वह बीएस-4 मॉडल की हैं जो परी चौक तक यात्रियों को उतारकर लौट रही हैं। यात्रियों को होने वाली परेशानी की जानकारी हुई है। कुंभ से बसें वापस आते ही इनका संचालन दिल्ली के किया जाएगा। वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली के लिए बस संचालित नहीं हो रही है। बीएस-6 मॉडल की बसें नहीं हैं। बीएस-4 का दिल्ली में प्रवेश नहीं है। रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ के लिए 82 बसों के साथ ही 124 चालक और 82 परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई है। जो महाकुंभ गए हैं। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में बसें जाने के चलते इस समय स्टाफ की भी कमी चल रही है। जल्द ही व्यवस्थाओं को सही किया जाएगा। दिल्ली जाने के लिए नए बस स्टैंड से बस नहीं मिलती है। ऐसे में हाईवे पर जाकर निजी बसों से दिल्ली जाना पड़ रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes