• Tue. May 5th, 2026

अतिक्रमणकारियों पर चली निगम की जेसीबी

ByVijay Singhal

Jan 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की टीम बीते दिनों से अतिक्रमणकारियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार को भी टीम ने होलीगेट से भरतपुर गेट व डीगगेट तक और वृंदावन में केसी घाट पर अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दुकानदारों पर 16 हजार से अधिक का जुर्माना व 42 कारोबारियों का सामान जब्त कर लिया। सोमवार को सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी की अगुवाई में टीम ने होलीगेट से डीगगेट तक 42 दुकानदारों का सामान जब्त किया और 10500 का जुर्माना वसूला। साथ ही 25 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जब्त की। दूसरी ओर, वृंदावन में भी टीम ने छटीकरा मार्ग पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखे हुए सामान ठेले, खोमचे, तखत आदि सामान जब्त किया और 6 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इस मार्ग पर अतिक्रमण का हाल यह था कि फुटपाथ करीब-करीब गायब हो गए थे और सड़कें भी अतिक्रमणकारियों की जद में थी। सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया है कि यह अभियान लगातार चलेगा। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी जा रही कि फिर से अतिक्रमण किया तो मोटा जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान यातायात निरीक्षक सूर्यकुमार, होलीगेट चौकी इंचार्ज सनोद शर्मा सफाई निरीक्षक समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.