• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा में फिर चली हरियाली पर आरी: खेत में खड़े 44 हरे पेड़ काट डाले, तीन आरोपी गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Jan 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र वृक्ष कटान को लेकर फिर एक बार सुर्खियों में है। डालमिया फार्म हाउस में हुए हरे वृक्ष कटान का मामला अभी थमा भी नहीं था कि आरोपियों ने खेत में खड़े 44 हरे पेड़ काट डाले। मामले में वन रक्षक ने चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके कब्जे से हरे वृक्ष, जेसीबी मशीन व ट्रक को बरामद कर थाने पर खड़ा कर लिया है। वन रक्षक साजिद ने थाना जैंत पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम के तहत चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वन रक्षक ने बताया कि उन्हें क्षेत्र से हरे वृक्ष काटने की सूचना मिली थी। जिस पर वह वनरक्षक जयवीर सिंह, एसएसआई महावीर सिंह, नरेश भाटी, जयसिंह, अमित राय, रामदेव शर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्हें तीन लोग खेत से यूके लिप्टस (सफेदा) के हरे वृक्ष काटकर ट्रक में भर रहे थे। तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपना नाम आजाद सिंह पुत्र प्रह्लाद सिंह, अरुण पुत्र आजाद सिंह निवासी जैंत, सौरभ पुत्र उदयवीर निवासी फैंचरी थाना जैंत बताया। आजाद से पूछताछ की गई तो बताया कि उसने अपने खेत में हरे वृक्ष लगवाए थे। दूसरा खेत ओमप्रकाश पुत्र करुआ निवासी आझई का है। दोनों मिलकर पेड़ कटवा रहे थे। अरुण सिंह ने बताया कि वह अपने पिता आजाद के साथ मिलकर जेसीबी मशीन से कटे पेड़ों की जड़े उखाड़कर मिट्टी डलवा रहे थे। वहीं सौरभ ने बताया कि वह जेसीबी ऑपरेटर है आजाद व अरुण के कहने पर ही यहां आए थे।  आरोपियों ने कुल 44 हरे वृक्ष व 192 झाड़ियां काट डाली। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया वनरक्षक की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं तीन आरोपी सौरभ, अरुण व आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.