हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 76वां गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में बडे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा कैंप कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के पश्चात् जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को सामुहिक रूप से संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई । उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सीपी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज ही के दिन संविधान अंगीकृत हुआ था। आज पूरे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन हमें नई पहचान मिली थी उसे हम सभी को संजोकर रखना है। संविधान के महत्व को हम अपने जीवन में आत्मसात करें। उसे साथ लेकर चलें यही हम सबकी देश के प्रति सच्ची देशभक्ति होगी। उन्होने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा देश लोकतांत्रिक गणराज्य बना। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बडा संविधान है हमें अपने संविधान पर गर्व होना चाहिए। यह सबको बराबरी स्वतंत्रता एवं समान अवसर प्रदान करता है। हमें इस आजादी की रक्षा, देश व समाज का निर्माण, प्रेम तथा सद्भावना व मेलजोल से रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को जो भी दायित्व दिए गए हैं, उनका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार डिप्टी कलेक्टर रितु सिरोही कंचन प्राजक्ता त्रिपाठी प्रीति जैन राज कुमार भास्कर नरेंद्र यादव जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
7455095736
![Vijay Singhal](https://secure.gravatar.com/avatar/2bc6edd3406793a6d6d9a31c60a6a5bd?s=96&r=g&d=https://hindustan24tvnews.in/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes