• Sat. Nov 28th, 2026

ब्रज कला केंद्र में जादूगर ओपी शर्मा के शो में दर्शकों से धक्का-मुक्की

Byvijay.singhal1233

Jan 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्रज कला केंद्र में चल रहे मैजिक शो में शुक्रवार रात सुरक्षा कर्मचारी ने दर्शकों से धक्का-मुक्की कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि ब्रज कला केंद्र में जादूगर ओपी शर्मा का मैजिक शो का कार्यक्रम चल रहा है। शुक्रवार रात को शो के दौरान कुछ लोग अंदर घुस रहे थे। दरवाजे पर लगे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो उन्होंने कुछ देर पहले ही बाहर आने की बात कही। इसके बाद भी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जादूगर ओपी शर्मा के मीडिया कोऑर्डिनेटर अमृत सिंह ठाकुर से उनका पक्ष जानने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मोबाइल फोन नहीं उठाया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गलतफहमी हो गई थी। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.