• Sat. May 2nd, 2026

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने से रोका तो लाठी-डंडों से बोला हमला, आरोपी पिता-पुत्र भेजे जेल

ByVijay Singhal

Jan 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव औधूता में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया। फरीदाबाद के थाना छायंसा स्थित साहुपुरा निवासी रौकी ने बताया कि 21 जनवरी को वह अपने घर पर थे। तभी शेरगढ़ के गांव औधूता निवासी भांजे हेतपाल ने उनके मोबाइल पर एक वीडियो भेजा। वीडियो में एक युवक राष्ट्रीय ध्वज को जमीन में बिछाकर उसमें भूसा भर रहा है। उन्हें यह बात बुरी लगी और औधूता गांव पहुंच गए। वह अपने साथ शेरगढ़ के गांव बिलौडा निवासी अमित और हेमंत को लेकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले युवक अली खान उर्फ अली मोहम्मद को समझाने का प्रयास किया। युवक समझने के स्थान पर आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करने लगा। युवक ने अपने पिता मौजू के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उनके ऊपर हमला बोल दिया। अमित और हेमंत ने बचाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई लगा दी। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घायलों का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि वीडियो मंगलवार को बनाया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी हुई आरोपी पिता पुत्र-को गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.