हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ एवं ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर कैलाश नगर स्थित 93 वर्षीय वयोवृद्ध सत्यप्रकाश शर्मा के आवास पर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने हेतु उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक चंद्र लाल शर्मा ने कहा कि सत्यप्रकाश शर्मा ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हेतु नगर के घर घर जाकर धनराशि एकत्र की। भगवान राम के प्रति उनकी निष्ठा उल्लेखनीय है। राम मंदिर के निमार्ण की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर उनको सम्मानित करना गौरव का विषय है। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि सत्यप्रकाश शर्मा ने सनातन धर्म के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए हैं। उनको सम्मानित करके हम सब गौरवान्वित हैं। ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद वल्लभ गोस्वामी एवं महेश भारद्वाज ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सत्यप्रकाश शर्मा हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा सराहनीय है। इससे पूर्व पदाधिकारियों द्वारा सत्यप्रकाश शर्मा को शाल एवं दुप्पटा ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी ब्रह्मदेव द्विवेदी, मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा, महामंत्री विनीत द्विवेदी, विष्णु सिद्ध, योगेश द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंशी तिवारी,ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
