• Wed. Apr 29th, 2026

हेलो… पुलिस मुख्यालय लखनऊ से बाबू बोल रहा हूं

ByVijay Singhal

Jan 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साइबर ठगी के मामले थम नहीं रहे हैं। साइबर ठगों ने फोन पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ से बाबू बोल रहा हूं कहकर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी से खाते की जानकारी लेकर 10 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाईवे थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी चरन सिंह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर 2024 को उनके पास तीन नंबरों से फोन आए। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस मुख्यालय में पेंशन बाबू बताया। फोन करने वाले ने पेंशन के बारे में जानकारी ली और बैंक खाते की निजी जानकारी भी प्राप्त कर ली। इसके बाद 23 दिसंबर को चार बार में 9 लाख 99 हजार 900 रुपये निकाल लिए। अचानक खाते से धनराशि निकली तो उन्हें अपने साथ ठगी का शक हुआ। उन्होंने ठगों के मोबाइल नंबर मिलाए तो वह बंद थे। वह सीधे साइबर थाने पहुंचे, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद साइबर थाने में चार जनवरी को उनका मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की विवेचना कर रहे साइबर थाने के निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि ठगों ने जिस खातों में रुपये डाले हैं उसकी जानकारी की है। खातों को सीज करा दिया है। धनराशि वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ठगी करने वालों की गिरफ्तारी की भी कोशिश हो रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.