• Wed. Apr 29th, 2026

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण की प्रथम वर्षगाँठ पर व्यापारियों ने किया श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन

ByVijay Singhal

Jan 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों द्वारा बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण उत्सव की वर्षगांठ मनाई गई। जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर साधु सेवा ओर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गोविल नगर व्यापार मंडल से राम खत्री, शशिभानु गर्ग एवं प्रेम शंकर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर भंडारे का शुभारंभ किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान उद्योग व्यापार व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि एक वर्ष पूर्व आज के दिन हमारे आराध्य भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन किया गया जो हमारे लिए गर्व की बात है हमारा वर्षों का सपना आज के दिन ही पूरा हुआ। जन्मस्थान मुख्य मार्ग को गुब्बारों से सजाया गया। इस मौके पर भीमसेन जैन नीरज अगवाल दीपांकर भाटिया निखिल अग्रवाल बृजेश शर्मा अमित शुक्ला योगेश अग्रवाल राहुल शर्मा राघवेंद्र चौधरी सुरेश पांडेय धर्मेंद्र चौहान पवन अग्रवाल साहब सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.