हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव छोटी मुड़लिया व जरैलिया में नालों पर पुल के निर्माण का कार्य आरंभ हो गया है। मंगलवार को विधायक राजेश चौधरी ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। से गांव नवीपुर, हमजापुर, मानगढ़ी, बादौठ, खानपुर आदि गांव के ग्रामीणों काे रास्ता सुलभ हो सकेगा। आजादी के बाद जरैलिया में पुल बनने से ग्रामीण खुश हैं। वे बाजना होकर जाने के बजाए शाॅर्टकट नौहझील-बाजना मार्ग पर निर्फाद नेत्र चिकित्सालय के समीप पहुंच जाएंगे। स्थानीय ग्रामीणों के खेत नाले के पार हैं। नाले से निकलते समय कई बार बुग्गी पलट जाने से लोगों की मौत हो चुकी हैं। नहर का पानी आ जाने से गांव के रास्ते बंद हो जाते थे। करीब 10-12 वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर पैदल निकलने के लिए एक छोटा पुल बनवाया। बाद में उसे मिट्टी डलवाकर ऊंचा कराया। बड़ी मुड़लिया के ग्रामीण चाहते थे कि पुल दोनों गांवों के मध्य बने। छोटी मुड़लिया में शिलान्यास पर उन्होंने नाराजगी जताई। यह बात जब विधायक को पता चली तो वह बड़ी मुड़लिया पहुंचे। ग्रामीणों को मनाते हुए कहा कि यहां भी जल्द पुल बनवाया जाएगा। इस मौके पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के एक्सईएन शौर्य वर्धन, एसडीओ नितिन कुमार, जेई विनोद कुमार, भानु प्रकाश तोमर, मुकेश, प्रधान प्रशांत गुप्ता, चेयरमैन बाजना सुभाष, राकेश, दुर्गेश चौधरी, सतेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
