• Tue. Apr 28th, 2026

मथुरा क्लेम कोर्ट के जज राकेश कुमार त्रिपाठी बने चित्रकूट के जिला जज

ByVijay Singhal

Jan 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल में पीठासीन अधिकारी के पद पर कार्यरत राकेश कुमार त्रिपाठी का स्थानांतरण जिला जज चित्रकूट के पद पर किया गया है। जिला जज के रूप में यह उनकी पहली नियुक्ति है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा सोमवार को न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई है । जिसमें कई जनपदों के अधिकारियों को तबादला किया गया है । मथुरा में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी के पद पर कार्यरत राकेश कुमार त्रिपाठी को शनिवार को जारी सूची में प्रतीक्षा में रखा गया था । सोमवार को जारी सूची में उनकी न्यायिक सेवा में वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति जिला जज के पद पर चित्रकूट में की गई है। विदित रहे कि कानपुर नगर में अपर जिला जज रहे राजेश चौधरी को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी के पद पर जनपद में नियुक्त किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.