• Tue. Apr 28th, 2026

मांट तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओ की जॉइन्ट मजिस्ट्रेट ने तोड़ी कमर, 15 दिन में 50 से अधिक वाहन किए जब्त

ByVijay Singhal

Jan 21, 2025
Spread the love

Table of Contents

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। मांट तहसील में बीते एक पखवाड़ा में 50 से अधिक ओवरलोडिंग वाहन डंपर ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए हैं। इनसे भारी मात्रा में राजस्व की वसूली भी हुई है। जॉइन्ट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी मांट आईएएस अभिनव जे जैन निरंतर ओवरलोडिंग और खनन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं।
उन्होंने बीते 15 दिन में 50 से अधिक वाहन अलग-अलग क्षेत्र से स्थानीय पुलिस के सहयोग से पकड़े हैं। मंगलवार को 9 डम्फर ओवरलोडिंग बंद किए गए जिनमें 8 डम्फर बाजना क्षेत्र की कोलाहर पुलिस चौकी पर खड़े कराए गए हैं। इस दौरान एक डंपर ड्राइवर ने भागने का प्रयास किया जिसे शेरगढ़ थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है।
अभियान के संबंध में जॉइन्ट मजिस्ट्रेट श्री जैन ने बताया कि ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ईटों से भरे 15 ट्रैक्टर ट्रालियां को भी कस्बा मांट में पकड़कर कर खड़ा कराया गया है। अभियान में खनन इंस्पेक्टर अक्षय कुमार आरटीओ मनोज वर्मा नायब तहसीलदार पंकज यादव भी मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.