हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कई उपाय किए जाने की योजना है। इसमें सामान्य दिनों में मंदिर के प्रवेश मार्गों पर श्रद्धालुओं को रोक-रोककर मंदिर की ओर भेजने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। वहीं जगह-जगह होल्डिंग एरिया एवं मंदिर प्रबंधन एवं सेवायत गोस्वामियों की सहमति पर मंदिर के दर्शनों का समय बढ़ाने पर कार्य किया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संदीप कुमार ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर और उसके मार्गों पर भीड़ नियंत्रण के उपाय अवसर के मुताबिक किए जाते हैं। सामान्य दिनोंं में दो मार्गों से प्रवेश और दो मार्गों से निकासी की व्यवस्था रहती है। पर्व एवं त्योहारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने के लिए मंदिर के दो प्रवेश मार्ग जुगलघाट एवं विद्यापीठ चौराहा से होकर मंदिर जाने वाले मार्ग को दो भाग में बैरिकेडिंग लगाकर बांटा जाता है। मंदिर को जाने वाली छोटी-छोटी गलियों को ब्लॉक किया जाता है। इसके अलावा प्रवेश मार्गों पर भीड़ के अनुसार होल्डिंग एरिया बनाए जाते हैं। इसमें श्रद्धालुओं को रोक-रोककर कुछ समय अंतराल में मंदिर की ओर बढ़ाया जाता है। जितनी ज्यादा भीड़ उसके अनुसार ही होल्डिंग एरिया बनाए जाते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
