• Fri. Feb 13th, 2026

शर्राफ की दुकान से लूट करने वाले दो बदमाशों की पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल

ByVijay Singhal

Jan 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वाट टीम एवं थाना जमुनापार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 11.01.2025 को वादी की दुकान में घुसकर तमंचा दिखाकर लूट करने वाले अन्तर्राज्यीय शातिर बदमाशों से पुलिस चैंकिग के दौरान राया मथुरा रोड दिवाना कलां फाटक के पास हुयी पुलिस मुठभेड़ ,दौराने मुठभेड़ दो बदमाश पिंकल व विशाल पैर में गोली लगने से घायल/ गिरफ्तार , कब्जे से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 02 तमंचे 03 जिंदा कारतूस व 04 खोखा कारतूस व लूट की रकम 12000 में से ₹7000 बरामद किए गए तथा बदमाशों के बैग से वादी का पैन कार्ड भी बरामद किया गया ।  घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रवाना किया गया। अभियुक्त गण द्वारा कल दिनांक 11.01.2025 को थाना जमुनापार क्षेत्रान्तर्गत वादी की दुकान लक्ष्मीनगर राया रोड जमुनापार से 12000/- रुपये लूट लिए थे जिसमें से पुलिस टीम ने 7000/- रुपये बरामद किये हैं ।अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हमने दिल्ली में भी लूट की थी ,लूट के अभियोग में तिहाड़ जेल में बन्द हुए थे ।अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना जमुनापार पर मु0अ0स0 11/2025 धारा 309(4),  भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत है तथा पुलिस मुठभेड़ में अलग से अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त गण का अन्य आपराधिक इतिहास तलाश किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.