हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन पर ट्रेनें कई घंटे की देरी से आईं। घने कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। अलग-अलग रूटों पर ट्रेनें 4 से 13 घंटे की देरी से चल रही हैं, ऐसे में सर्दी के मौसम में यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में परेशानी उठानी पड़ रही है। जंक्शन पर ट्रेनें कई घंटे की देरी से आईं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में और ट्रेनों की चाल पर प्रभाव पड़ेगा। शनिवार को हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस (12440) जंक्शन पर रात 12.40 पर आने थी, लेकिन कोहरे के कारण लोको पायलट इसकी रफ्तार नहीं बढ़ा सके, यह ट्रेन सुबह 7 बजे पहुंची। पंजाब मेल (12138) सुबह 7 बजे आने थी, लेकिन दोपहर 12 बजे पहुंची। इसी प्रकार शताब्दी एक्सप्रेस (12002) का सुबह 7.20 पर आने का समय था, लेकिन 9 बजे जंक्शन पर पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस (12716) ट्रेन 13 घंटे देरी से चल रही थी। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से, समता एक्सप्रेस 3 घंटे, दुर्ग हमसफर 6 घंटे देरी से चल रही थी। इन ट्रेनों पर सबसे ज्यादा कोहरे का असर दिखाई दिया। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिनों से कोहरा ज्यादा बढ़ गया है इसके चलते ट्रेनों की चाल प्रभावित हुई है। रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों के देर से पहुंचने के कारण यात्री रिजर्वेशन निरस्त करा रहे हैं। रिजर्वेशन काउंटर के क्लर्क सुनील ने बताया कि 1 जनवरी को 195 रिजर्वेशन, 2 को 233 व 3 को 151 और 4 जनवरी को 221 से अधिक कंफर्म रिजर्वेशन यात्रियों ने खिड़की से निरस्त कराए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन देरी के चलने से यह रिजर्वेशन निरस्त हो रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
