• Sat. May 23rd, 2026

मथुरा में 21.48 करोड़ से दो वर्ष में तैयार होगा विकास प्राधिकरण का 4 मंजिला कार्यालय भवन

ByVijay Singhal

Jan 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के चार मंजिला नवीन कार्यालय भवन की शुक्रवार को आधारशिला रखी गई। इसका भूमि पूजन करते हुए उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने कहा कि विकास प्राधिकरण का यह् नवीन कार्यालय भवन आधुनिक सुविधायुक्त होगा जो अगले दो वर्ष में करीब 21.48 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके अलावा कई करोड़ रु फर्नीचर फायर फाइटर सिस्टम आदि पर व्यय होगा। सिविल लाइन स्थित मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य अब शुरु हो गया। इस दौरान निर्माण स्थल पर भूमि पूजन उपाध्यक्ष एसबी सिंह, सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम ने विधिवत रूप से किया। इस दौरान उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि कार्यालय भवन के निर्माण पर 21.48 करोड़ की लागत आएगी। यह चार मंजिल का होगा। दो मंजिल वेसमेंट भी रहेगा, जिसका उपयोग पार्किंग और कैंटीन के लिए किया जाएगा। सभी चार मंजिल यहाँ आने वाले लोगों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए तैयार किए जाएंगे। भूतल पर मीटिंग रूम, राजस्व रूम, विधिक रूम, मेप रूम, रिकार्ड रूम और जनसुनवाई कार्यालय का निर्माण किया जाना है। इसके ऊपर प्रथम तल पर टीपी – एटीपी रूम, एकाउन्ट पटल, अवर अभियंता पटल सम्पत्ति और अवैध निर्माण के साथ पेंट्री व स्टोर रूम भी बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि द्वितीय तल पर उपाध्यक्ष, सचिव, ओएसडी, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता कक्ष के साथ कांफ्रेंस रूम और मीटिंग हॉल बनाया जाएगा। तृतीय तल पर सहायक और अवर अभियंता कक्ष रहेंगे। चतुर्थ तल पर लाइब्रेरी और सर्वर रूप रहेगा। सभी मंजिल पर पहुंचने के लिए चार लिफ्ट और मेकेनेज्म कार पार्किंग बनाई जाएगी। प्रत्येक तल पर टायलेट ब्लाक रहेगा। यह कार्यालय भवन करीब दो साल में बनकर तैयार होगा। इस मौके पर सहायक अभियंता सुनील अग्रवाल, अवर अभियंता विमल कोहली स्टेनो श्याम सिंह सुभास आदि मौजूद रहे। ज्ञात रहे नवीन कार्यालय सिविल लाईन में पुराने ऑफिस को जमींदोज कर बनाया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.