• Sat. May 23rd, 2026

भाजपा महानगर के मंडल अध्यक्ष-जिला प्रतिनिधि की घोषणा

ByVijay Singhal

Dec 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत जिले के महानगर के मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि के पदों की घोषणा रविवार रात हो गयी। इसकी जानकारी होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी। बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया प्रदेश स्तर पर चल रही है। मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि से लेकर प्रदेश संगठन तक के पदों पर चुनाव होने हैं। इसमें जिला व महानगरों में मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि से लेकर प्रदेश इकाई तक के चुनाव होने हैं। बात मथुरा की करें तो जिला व महानगर में मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि के लिये पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा आवेदन किये गये। भाजपा मंडल अध्यक्ष के अलावा महानगर अध्यक्ष के पदों पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक बनाये गये प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भ्रमण कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चर्चा की। प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेन्द्र नाथ पांडेय की संस्तुति के बाद रविवार को जिला चुनाव अधिकारी द्वारा मथुरा महानगर के मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों के पदों की घोषणा कर दी। इसमें गोवर्धन विधानसभा के छटीकरा मंडल अध्यक्ष करतार सिंह, गोवर्धन के कान्हा शर्मा, मगोर्रा के सतेन्द सिरोही, उस्फार के सुनील तरकर, सतोहा मंडल के अजय सिंह राजावत, राधा कुंड से प्रकाश गौड, मथुरा-वृंदावन विधानसभा के मधुवन (मथुरा देहात), मंडल अध्यक्ष हाकिम सिंह (टीटू राघव), धौलीप्याऊ मंडल अध्यक्ष पद पर नितिन कौशिक, वृंदावन नगर के मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र वार्ष्णेय रानू, सदर मंडल अध्यक्ष लोकेश निषाद को बनाया गया है। वहीं जिला प्रतिनिधि के पद पर छटीकरा से कन्हैया कोली, गोवर्धन परशुराम सिंह, मगोर्रा से वीरेन्द्र चतुर्वेदी, उस्फार से देवेन्द्र गुर्जर, सतोहा से राधा ठाकुर, राधाकुंड से प्रकाश गौड, मधुवन (मथुरा देहात) से दिनेश गौतम, धौलीप्याऊ से विशाल गुप्ता, वृंदावन नगर से सतीश बघेल, सदर से विष्णु सैनी को जिला प्रतिनिधि बनाया गया। इन पदों पर जातिगत आंकडों को भी साधते हुए सभी वर्ग को समायोजित करने का प्रयास किया गया है। महानगर के मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि के पदों की घोषणा होने पर नये मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों को पार्टी जनों ने बधाई दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.