• Sat. May 23rd, 2026

कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को लूटने वाले दो शातिर बदमाश पकड़े

ByVijay Singhal

Dec 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कोतवाली और हाईवे थाना क्षेत्र में महिलाओं से लूटा गया सामान, 4750 रुपये, तमंचा-कारतूस तथा बाइक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि रविवार रात को बाग बहादुर चौकी प्रभारी मांगेराम और धौली प्याऊ चौकी प्रभारी कौशल किशोर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें रेलवे लाइन कॉलोनी की ओर बाइक सवार दो युवक जाते दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ा। बाइक के कागजात मांगे तो वह सकपका गए। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मगोर्रा के गांव सौसा निवासी अनेश कुमार उर्फ गणेश, शाहपुर निवासी पिंटू बताया। तलाशी में अनेश से तमंचा-कारतूस मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि कोतवाली क्षेत्र में 26 दिसंबर को महिला के साथ लूट की थी। इससे पूर्व 29 दिसंबर को हाईवे क्षेत्र में महिला से 4500 रुपये, बैग आदि सामान लूटा था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों लूट के पूरा सामान पुलिस ने अभियुक्तों से बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.