• Sat. May 23rd, 2026

इंश्योरेंस ने दुर्घटना को बताया हार्ट अटैक, लगा जुर्माना

ByVijay Singhal

Dec 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के पाडल ओमनगर निवासी ओमपाल उर्फ ओमपाल सिंह की 5 नवंबर 2023 को गोवर्धन छाता रोड पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। ओमप्रकाश ने दि ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी से 20 लाख रुपये का 4 जनवरी 2023 से 3 जनवरी 2024 तक के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कराया था। पालिसी में पत्नी नामिनी थी। उन्होंने बीमा का क्लेम किया। कंपनी ने यह कहते हुए उसे खारिज कर दिया कि बीमा धारक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इसलिए बीमा की धनराशि नहीं दी जा सकती है। पीड़िता ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के यहां एक अप्रैल 2024 को वाद दायर किया। इसमें उन्होंने दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की मयूर बिहार धौली प्याऊ शाखा प्रबंधक, मुंबई के रीजनल ऑफिस-1 के क्षेत्रीय प्रबंधक को प्रतिवादी बनाया। मामले की सुनवाई आयोग अध्यक्ष नवनीत कुमार की अध्यक्षता में छवि सिंघल और मनीष परमार की बेंच ने की। सुनवाई के दौरान बेंच ने माना कि बीमा कंपनी ने क्लेम न देकर सेवा में कमी की है। इसलिए बेंच ने मृतक की पत्नी को बीमित धनराशि 20 लाख रुपये के सापेक्ष 18.20 लाख रुपये देने का आदेश दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.